What is “Face Value” in Hindi? | फेस वैल्यू क्या है?

Face Value in Hindi: क्या आप जानते है की किसी भी स्टॉक की फेस वैल्यू क्या होती है- यहाँ Face Value in Hindi में हमने आपसे जानकारी दी है|

Face Value in Hindi

स्टॉक मार्केट में कई टर्म है जो की किसी भी स्टॉक के फंडामेंटल एनालिसिस करने के लिए जानना काफी आवश्यक है जैसे की Face Value, Book Value, Market Value, इत्यादि| अगर आप फंडामेंटल एनालिसिस सिखना चाहते है और आप “Face Value in Hindi” को पढना चाहते है तो यह लेख पूरा पढ़े जिसमे हमने आपसे फेस वैल्यू क्या है और उसका उपयोग क्या है जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी है|

What is Face Value in Hindi? – फेस वैल्यू क्या है?

फेस वैल्यू(Face Value) को किसी भी कंपनी के शेयर वास्तविक मूल्य के रूप में देखा जाता है| जब भी कोई कंपनी शुरू होती है तब फेस वैल्यू(Face Value) तय होती है| इसे तय करने के लिए कंपनी को निश्चित संख्या के शरो में विभाजित कीया जाता है| जिससे शेयर की जो भी प्राइस होती है इसे फेस वैल्यू(Face Value) कहा जाता है| फेस वैल्यू(Face Value) को अन्य नाम “Par Value” से भी जाना जाता है| इसे समजने के लिए एक उदहारण लेते है,

अगर कोई कंपनी जो की अभी 1 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू हुई है और उसके संचालको ने उसे 10,00,000 शेयर में विभाजित किया है अर्थात पर शेयर की वैल्यू 10 रुपये हुई जिसे फेस वैल्यू के रूप में जाना जाता है|

अधिकत्तर किस्सों में फेस वैल्यू(Face Value) को 10 रुपये ही रखा जाता है जिससे आगे किये जाने वाले कैलकुलेशन जैसे की शेयर स्प्लिट और डिविडेंड में सरलता रहे|

फेस वैल्यू(Face Value) कब बदलती है?

फेस वैल्यू और मार्केट प्राइस के बिच कुछ भी सम्बन्ध नहीं है| मार्केट में शेयर के भाव में हो रहे बदलाव के कारण फेस वैल्यू(Face Value) में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं आता है|

जब भी कोई कंपनी अपने शेयर को स्प्लिट करना चाहती है तब फेस वैल्यू(Face Value) में बदलाव आता है| जैसे की कंपनी के अभी शेयर 10,00,000 है जो की स्प्लिट होने के बाद एक शेयर के बदले 5 शेयर होगे अर्थात कुल शेयर की संख्या बढ़ कर 50,00,000 हो जायेगी| ऐसे में स्टॉक फेस वैल्यू(Face Value) में भी बदलाव आएगा और वह जो की 10 रुपये थी वह घटकर सिर्फ 2 रुपये रह जायेगी|

Face Value और प्रीमियम क्या है?

सबसे अधिक लोगो को इसी सम्बन्धी प्रश्न होते है की किसी भी स्टॉक की फेस वैल्यू कम होने के बाद भी वह इतने ऊँचे दाम पर क्यों ट्रेड हो रहा होता है| अगर आपको भी यह प्रश्न है तो यहाँ हमने इसका उत्तर दिया है|

जब भी कोई कंपनी बनती है और उसके ओनर के द्वारा जब उसके शेयर बनाए जाते है तब उसकी फेस वैल्यू(Face Value) तय होती है| जो की ऊपर दिए गए उदाहरण में हमने समजा| लेकिन जब भी यह स्टॉक को IPO के द्वारा Public ऑफर किया जाता है तब उसमे एक प्रीमियम को ऐड किया जाता है|

जैसे की फेस वैल्यू(Face Value) अगर 10 रुपये है लेकिन जब भी इस कंपनी का IPO आता है तब उसके शेयर प्राइस की कीमत उदाहरण के तौर पर 300 रुपये है| ऐसे में प्रीमियम 290 रुपये का माना जाएगा| जब भी कंपनी के शेयर की प्राइस बढटी है तब उसका प्रीमियम बढ़ता है न की उसका फेस वैल्यू(Face Value)|

फेस वैल्यू(Face Value) के उपयोग

आशा है की आपको फेस वैल्यू और प्रीमियम पर दी गयी जानकारी अच्छे से समज में आ गयी होगी| अब हम आपसे फेस वैल्यू(Face Value) के उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे है|

इसका मुख्य उपयोग डिविडेंड में होता है है| डिविडेंड जो की लाभांश है जिसे कंपनी अपने लाभ को शेयर धारको में विभाजित करता है| डिविडेंड के बारे में अधिक पढने के लिए यहाँ क्लिक करे|

जब भी कोई कंपनी के द्वारा डिविडेंड की घोषणा की जाती है तब वह फेस वैल्यू(Face Value) के आधार पर होती है| जैसे की कंपनी की फेस वैल्यू(Face Value) 10 है और कंपनी ने 50% की डिविडेंड की घोषणा की है तब पर शेयर धारक को प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये मिलता है|

दुसरे उपयोग में देखे तो वह स्टॉक को स्प्लिट करते समय काफी उपयोग में आता है|

FAQ – Face Value in Hindi

हमें आशा है की आपको फेस वैल्यू के बारे में अच्छे से जानकारी मिली होगी| यहाँ हमने आपसे Face Value in Hindi विषय पर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए है| अगर आपको और भी इस विषय में कोई प्रश्न है तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में आप हमसे पूछ सकते है|फेस वैल्यू कैसे निकालते हैं?

फेस वैल्यू(Face Value) को कंपनी के ओनर के द्वारा निकाला जाता है| जब भी कोई कंपनी नई शुरू हुई हो और और उसमे किये गए निवेश को शेयर की संख्या से विभाजित करने पर मिलती वैल्यू को फेस वैल्यू(Face Value) कहा जाता है|फेस वैल्यू का मतलब क्या है?

फेस वैल्यू(Face Value) किसी भी स्टॉक का वास्तविक मूल्य है| इसे “Par Value” भी कहा जाता है| अगर कोई कंपनी जो की अभी 1 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू हुई है और उसके संचालको ने उसे 10,00,000 शेयर में विभाजित किया है अर्थात पर शेयर की वैल्यू 10 रुपये हुई जिसे फेस वैल्यू के रूप में जाना जाता है|

Leave a Comment