Mutual Fund in Hindi: क्या आप जानते है म्यूच्यूअल फंड क्या है?(What is Mutual Fund?) अगर नहीं जानते तो यह लेख पूरा पढ़े जिसमे हमने आपसे Mutual Fund के बारे में सभी जानकारी दी हुई है|

- Mutual Fund in Hindi
- FAQ – Mutual Fund in Hindi
Mutual Fund in Hindi
निवेश के कई तरीको में से म्यूच्यूअल फंड(Mutual Fund) भी एक ऐसा तरीका है जिस पर लोगो का विश्वास धीरे धीरे बढ़ रहा है| पहले के मुकाबले अब म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने वालो की संख्या बढ़ रही है| इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यहाँ आपसे म्यूच्यूअल फंड के विषय में आपको सभी जानकारी दी है | अगर आप भी म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना चाहते है तो यह लेख अवश्य पढ़े जिससे आपको म्यूच्यूअल फंड के सभी कांसेप्ट क्लियर हो जाए|
यहाँ हमने आपसे म्यूच्यूअल फंड क्या है?, म्यूच्यूअल फंड के प्रकार क्या है? ETF और म्यूच्यूअल फंड में क्या अन्तर है जैसे विषय में आपसे जानकारी दी है|
What is Mutual Fund in Hindi?
Mutual Fund को हिंदी में “पारस्परिक निधि” कहते है| अर्थात कुछ लोगो का समूह एकट्ठे होकर अपने पैसे को निवेश करते है एक फंड मेनेजर के द्वारा| विभिन्न निवेशको के द्वारा पैसे इकट्ठे किया जाता है और उसे म्यूच्यूअल फंड के फंड मेनेजर के द्वारा विभिन्न स्टॉक या बोंड्स में निवेश किया जाता है|
एक निवेशक के तौर पर आप 500 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते है| जब भी आप किसी भी म्यूच्यूअल फंड में निवेश करते है तब फंड हाउस के एक क्वालिफाइड फंड मेनेजर आपके पैसे को मैनेज(स्टॉक और बोंड्स में निवेश) करते है| कुछ समय बाद जब भी निवेश की गयी राशि पर प्रॉफिट होता है तब उसमे से कुछ तय प्रतिशत हिस्सेदारी म्यूच्यूअल फंड मैनेजर अपने पास रखता है और बाकी की रकम सभी में निवेश के अनुपात में बाँट दी जाती है|
How does Mutual Fund work? – म्यूच्यूअल फंड कैसे कार्य करता है?
Mutual Fund जो की पारस्परिक निधि है जिसमे कई लोगो के एक साथ पैसे लगते है लेकीन उसे समजने के लिए हम आपको एक उदहारण देते है|
जैसे की कोई व्यक्ति A है जो की सिर्फ 500 रुपये निवेश कर सकता है| ऐसी ही कोई B व्यक्ति है जो 1000 रुपये निवेश करता है| ऐसे बहुत से लोग अपनी कैपेसिटी के अनुरूप फंड को निवेश के लिए देते है| अब माने की A जैसे 18 लोग है और B अकेला ही है| इन सभी 19 लोगो से मिलकर 10000 रुपये इकट्ठे हुए जो की फंड मेनेजर मेनेज करता है| सभी निवेशको को निवेश के मूल्य के आधार पर म्यूच्यूअल फंड के यूनिट दिए जाते है| जैसे की 500 रुपये के एक यूनिट को माने तो सभी A जैसे 18 लोगो को 1 यूनिट मिलेगा जब की व्यक्ति B को 2 यूनिट प्राप्त होगे|
जब भी निवेश में मुनाफा होगा तब सबसे पहले म्यूच्यूअल फंड मैनेजर अपने हिस्से को निकाल देता है और बाद में बाकी रकम को यूनिट के हिसाब से निवेशको में बाँट दिया जाता है|
Types of Mutual Fund – म्यूच्यूअल फंड के प्रकार
म्यूच्यूअल फंड को हम कई हिस्सों में बाँट सकते है| यहाँ निचे हमने आपसे म्यूच्यूअल फंड के प्रकार की जानकारी आपसे शेयर की है| म्यूच्यूअल फंड को एसेट्स और संरचना के आधार पर भी विभाजित किया जा सकता है|
डेट फंड (Debts Funds)
कुछ फंड ऐसे है जो की एक निश्चित इनकम रिटर्न देते है| यह डेट फंड कमर्शियल पेपर, ट्रेजरी बिल, कॉर्पोरेट बांड्स और अन्य कई मनी मार्केटमें निवेश करते है|
गिल्ट फंड (Gilt Fund)
इस प्रकार के फंड में पैसे को फंड मेनेजर गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में ही निवेश करते हैं| इस वजह से इस प्रकार के फंड में रिस्क कम होता है.
लिक्विड फंड्स (Liquid Funds)
सुरक्षा की दृष्टी यह फंड बहोत ही अच्छा माना जाता है लेकिन लिक्विड फंड सबसे कम रिटर्न देता है| इसे किसी भी समय रीडीम करवाए जा सकते हैं और रिडेम्पशन आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है| यहाँ आप कमसे कम तिन दिन के लिए आवेदन कर सकते है|
इक्विटी फंड (Equity Funds)
यह एक सबसे प्रचलित म्यूचुअल फंड है| यहाँ फंड मेनेजर सभी पैसे स्टॉक मार्किट में निवेश किया जाता है| इसमे रिस्क और रिटर्न सबसे अधिक होता है| इक्विटी म्यूचुअल फंड को चार भागो में विभाजित किया जा सकता है जैसे की लार्ज कैपिटल, मिड कैपिटल, मल्टी कैपिटल और स्मॉल कैपिटल फंड
लार्ज कैप फंड्स (Large Cap Funds)
यहाँ फंड मेनेजर सभी पैसे को लार्ज कैपिटल वाली कंपनी में निवेश करता है| अन्य प्रकारों के सन्दर्भ में यहाँ कम रिस्क होता है लेकिन साथ में रिटर्न भी थोडा कम मिलता है|
मिड कैप फंड्स (Mid Cap Funds)
यहाँ फंड मेनेजर सभी पैसे को मध्यम श्रेणी की कंपनी में निवेश करता है| लार्ज कैप के मुकाबले यहाँ रिस्क अधिक होता है लेकिन साथ में रिटर्न भी अधिक होता है|
स्मॉल कैप फंड्स (Small Cap Funds)
यहाँ फंड मेनेजर सभी पैसे को स्मॉल कैपिटल फंड वाली कंपनियां में निवेश करता है| इनमें रिटर्न अच्छा मिलता है परंतु रिस्की भी सबसे ज्यादा होता है|
मल्टी कैप फंड्स (Multi Cap Funds)
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए यह कैटेगरी बहुत ही पॉपुलर है. इस फंड में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में एक तय रेश्यो में निवेश किया जाता है.
मल्टी कैप फंड्स (Multi Cap Funds)
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए यह सबसे अधिक प्रसिद्द है| इस फंड में लार्ज कैपिटलाइजेशन, मिड कैपिटलाइजेशन और स्मॉल कैपिटलाइजेशन कंपनियों में एक निश्चित अनुपात में निवेश किया जाता है|
What are benefits of investing in mutual funds in Hindi?
म्यूच्यूअल फंड के कई सारे लाभ है| यह सबसे अधिक आपको समय और एक्सपर्टिस में मदद करता है| अगर आप कुछ ऐसा कर रहे है जिसमे आपको निवेश को देखने, उसे मेनेज करने के लिए बहोत ही कम समय मिलता है| ऐसे में आप म्यूच्यूअल फंड का इस्तमाल कर सकते है| यहाँ आपके पैसे को फंड मेनेजर के रूप में एक एक्सपर्ट मेनेज करता है| जिससे आपको रिटर्न अच्छा प्राप्त होगा साथ ही रिस्क भी कम रहेगा|
Affordable (सस्ता)
म्यूच्यूअल फंड को आप 500 रुपये से भी शुरू कर सकते है| अगर आप किसी बड़ी कंपनी में निवेश करना चाहते है लेकिन उसके शेयर की प्राइस अधिक है जिसे आप नहीं खरीद पा रहे| ऐसे में म्यूच्यूअल फंड काफी मददरूप होता है| म्यूच्यूअल फंड के माध्यम से आप इन में पैसे लगा सकते है| आप जैसे कई लोगो के पैसे को मिला कर Fund मेनेजर आपके पैसे निवेश करता है और बाद में रिटर्न को सही अनुपात में बाँट देता है|
Diversification (विविधता)
यह आपके निवेश को एक प्रकार से सुरक्षा प्रदान करता है| म्यूच्यूअल फंड में निवेश किये गए पैसे अलग जगह पर निवेश किये जाते है जिससे निवेश में रिस्क को कम किया जा सके|
Tax Benefits
आयकर नियम के अधीन जब भी म्यूच्यूअल फंड में निवेश करते है तब आपको खरीदने या बेचने में किसी भी प्रकार की टैक्स नहीं देनी होती है अर्थात यह “टैक्स फ्री” है|
Variety (विकल्प)
Mutual Funds में आपको सभी तरह के विकल्प मिलेंगे जैसे की आप कम रिस्क पर अधिक रिटर्न पाना चाहते है, या अधिक रिस्क पर अधिक रिटर्न पाना चाहते है| और इसमे आप कम पैसे से भी SIP के रूप में शुरू कर सकते है|
- SIP क्या है?
Professional Management
यहाँ पर निवेश किया गया पैसा एक फंड मेनेजर मेनेज करता है| यह फंड मेनेजर एक एक्सपर्ट होता है जो की अपने हुनर से आपको अधिक से अधिक रिटर्न कमा के देता है|
Convenience (सुविधा)
म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना काफी Convenience है इसमे आप आसानी से पैसे निकाल सकते है और जोड़ भी सकते है| यह आप ऑनलाइन और ऑफ़ लाइन दोनों तरीको से कर सकते है|
म्यूचुअल फंड की स्कीम्स में निवेश करना कैसे शुरू करें?
इसमे निवेश करने के दो तरीके है सीधा निवेश कर सकते है या डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से निवेश कर सकते है| दोनों तरीको से निवेश करने के लिए आपको अपना KYC कराना होगा| KYC होने के बाद अगर सीधा निवेश करना चाहते है तो तो आपको म्यूच्यूअल फंड की वेबसाइट पर जाना होगा|
History of Mutual Fund in Hindi?
भारत में म्यूच्यूअल फंड की शुरुआत रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया और यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) ने साथ मिलकर की थी| भारत मे इसकी शुरुआत 1963 में हुई थी| उसके बाद म्यूच्यूअल फंड में निवेशको नो प्रोत्साहित करने के लिए कई चरणों में बदलाव किया गया| अगर आप म्यूच्यूअल फंड के पूर्ण इतिहास को हिंदी में पढना चाहते है तो यहाँ क्लीक करे|
FAQ – Mutual Fund in Hindi
साल 2021 में लगभग सभी म्यूच्यूअल फण्ड ने अच्छा रिटर्न दिया है| अगर आप अच्छे म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करना चाहते है तो हमारा यह लेख पढ़े
Best Mutual Fund List to Invest
म्यूच्यूअल फंड में निवेश करना एक अच्छा विकल्प है जिसके माध्यम से आप अगर 7 से 8 वर्ष तक निवेश करते है तब आपको एवरेज 15 से 18 प्रतिशत रिटर्न हर साल मिल सकता है|
म्यूच्यूअल फंड उन लोगो के लिए काफी अच्छा है जिसके पास निवेश को मेनेज करने के लिए समय नहीं है अथवा उन लोगों के लिए भी बहेतर है जिन्हें कहा निवेश करना चाहिए यह समाज नहीं आता हो| उपर इस लेख में हमने आपसे कई फायदे दिए है जैसे की इसमे आप कम पैसे में निवेश कर सकते है, यह काफी सुविधा पूर्ण है, आपका निवेश एक एक्सपर्ट के द्वारा मैनेज होता है, और इसे जब चाहे आप निकाल सकते है|
म्यूच्यूअल फंड के फायदे
यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड संगठन है। 1963 में UTI म्यूचुअल फंड की स्थापना हुई थी। SEBI इस म्यूचुअल फंड की निगरानी करता है।