What is Cryptocurrency in Hindi | Cryptocurrency क्या है जाने हिंदी में

Cryptocurrency in Hindi: क्या आप जानते है Cryptocurrency क्या है? नहीं जानते और इस विषय में जानना चाहते है तो यह लेख पूरा पढ़े जिसमे हमने Cryptocurrency की Hindi में जानकारी दी है|

आज हम जिसे भी देखे वह क्रिप्टोकरेंसी पर बात करता दिख रहा है| सोशल मीडिया, टीवी चैनल सभी जगह क्रिप्टो में निवेश के सम्बंधित विज्ञापन दिखाई दे रहा है और उसके सम्बंधित नए नए प्लेटफार्म भी आ रहे है| फिनांस के क्षेत्र में अब धीरे धीरे लोगो को इसमे भी विश्वास बाद रहा है और ट्रेडिंग और निवेश के लिए आगे आ रहे है| ऐसे में Cryptocurrency क्या है यह जानना काफी आवश्यक है| यहाँ हमने आपसे Cryptocurrency के सन्दर्भ में सभी जानकारी दी है जैसे की, Cryptocurrency kya hai?, Cryptocurrency kaise karya karti hai?, Crypto Currrency Example, Cryptocurrency ko kaise buy kare, Cryptocurrency ke laabh aur nukshan.

What is Cryptocurrency in Hindi? | Cryptocurrency क्या है?

Cryptocurrency को समजने के लिए पहले करेंसी की परिभाषा का समजना आवश्यक है ताकि Cryptocurrency को आसानी से समज सके| दुनिया में लगभग सभी देशो के पास अपनी एक करेंसी है जैसे की भारत के पास “रुपया” है| उस करेंसी(रुपया) के माध्यम से हम भारत देश में कही पर किसी भी चीज को खरीद या बेच सकते है| लेकिन यह रूपया सिर्फ भारत में ही कार्यरत होता है| अन्य देशो जैसे की अमेरिका(डॉलर), इंग्लैंड (पौंड)या जापान(येन) के लिए उनकी करेंसी अलग होती है| इन सभी करेंसी पर उस देश का नियंत्रण होता है लेकिन cryptocurrency इससे कुछ अलग है|

Cryptocurrency जिसे एक डिजिटल करेंसी या डिजिटल भुगतान प्रणाली कहा जा सकता है जो लेनदेन करने में सहायता करता है| इसकी खासबात यह है की सामान्य करेंसी के विपरीत Cryptocurrency में किया गया भुगतान बैंक पर निर्भर नहीं है| इसे एक डिजिटल एसेट के रूप में देखा जा सकता है जो Peer-to-Peer system पर कार्य करता है|

क्रिप्टोकरेंसी को सबसे पहले 2009 प्रस्तुत किया गया था| सबसे पहली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ही है और यह सबसे अधिक प्रचलित भी है| यह कभी किसी नोट या सिक्को में नहीं होती, यह एक डिजिटल करेंसी है जो की हमारे ऑनलाइन वॉलेट में रहती है|

अभी दुनिया में 5000 से भी अधिक क्रिप्टोकरेंसी है और उनकी संख्या दिन प्रति दिन बढती जा रही है| लेकिन इन सभी में से कुछ ही बिटकॉइन काफी प्रचलित है निचे हमने आपसे उन सभी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानकारी दी है जिसे आप अपने वॉलेट में रख सकते है|

क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत किसने की?

क्रिप्टोकरेंसी ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी पर आधारित डिजिटल करेंसी है| अगर आप नहीं जानते की ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी क्या है और यह कैसे कार्य करती है तो हमने उस पर भी अच्छी जानकारी दी हुई है जिसे आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है|

  • यह भी पढ़े: ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी क्या है?

ऐसा माना जाता है की 2009 में किसी प्रोग्रामर या प्रोग्रामर के समूह ने इसकी शुरुआत की थी| बहुत से लोग यह भी मानते है की इसकी शुरुआत “Satoshi Nakamoto” नाम के व्यक्ति ने की थी| लेकीन आज तक यह पता नहीं लगाया जा सका है की “सातोशी नाकामोतो” कौन है व्यक्ति या फिर कोई एक्सपर्ट व्यक्तिओ का समूह|

क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत होने से पहले भी इसके जैसे कांसेप्ट आ चुके थे, सबसे पहले यह नेदरलैंड्स में शुरू करने का प्रयास किया गया था| वहा पेट्रोलपंप में रात को हो रही चौरी से बचने और वर्कर की जान की सुरक्षा के लिए लाने का प्रयास किया गया था| बाद में इसके जैसे कई कांसेप्ट आये जैसे की Webmoney, बी-मनी, Bitgold, Hashcash इत्यादि|

यह सभी प्रयास उतने सफल नहीं रहे जो की बिटकॉइन रहा| लेकिन उन सभी में Hashcash अन्य सभी में सबसे अधिक प्रचलित था|

क्रिप्टोकरेंसी कैसे कार्य करती है?

अधिकत्तर क्रिप्टोकरेंसी जो की ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी पर कार्य करती है| इसलिए अगर आपको क्रिप्टोकरेंसी कैसे कार्य करती है उसे समजना है तो आपको ब्लोकचैन टेक्नोलॉजी को समजना होगा|

वेसे देखे तो हर एक क्रिप्टोकरेंसी एक फाइल की तरह है जो की आपके कंप्यूटर या मोबाइल की एप्लीकेशन की वॉलेट में स्टोर रहती है| लोग इसे वालेट के माध्यम से एक दुसरे को भेज सकते है| यह ट्रांजेक्शन सबसे सुरक्षित ऐसी ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से सेव किये जाते है जिससे खिलवाड़ करना असंभव है|

क्रिप्टोकरेंसी के कार्य को समजने के लिए ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी की समज होना आवश्यक है| इसी लिए हम आपको यह सुझाव देते है की आपको सबसे पहले हमारा ब्लाकचैन पर लिखा लेख अवश्य पढ़ना चाहीऐ|

Cryptocurrency के प्रकार – Crypto Currrency Example

अभी 5000 से भी अधिक क्रिप्टो करेंसी मौजूद है और दिन प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ रही है| बढाती संख्या के साथ लोगो की निवेश की रूचि भी बढ़ रही है| यहाँ हमने आपसे Cryptocurrency के Example दिए है जिसे आप देख सकते है|

  • Cryptocurrency और Token के बिच क्या अंतर है?
Cryptocurrency Exampleमार्केटकैप
Bitcoin(BTC)$826 billion
Ethereum (ETH)$390 billion
Binance Coin (BNB)$79.5 billion
Cardano (ADA)$66.3 billion
Dogecoin (DOGE)$63.4 billion
Tether (USDT)$58.2 billion
XRP (XRP)$51.8 billion
Polkadot (DOT)$30.5 billion
Internet Computer (ICP)$25.6 billion
Bitcoin Cash (BCH)$20.1 billion
(***on 25 March 2022)

Bitcoin(BTC):

यह सबसे प्रचलित और सबसे पहली ब्लोकचैन पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी है| इसका मार्किट कैप $826 billion से भी अधिक है| सबसे अधिक उपयोग में भी इसे लिया जाता है| लोग इससे अब बहोत कुछ खरीद बेच सकते है| इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी|

  • बिटकॉइन के बारे में अधिक पढ़े

Ethereum (ETH):

बिटकॉइन के बाद अगर संबसे अधिक प्रचलित कोई cryptocurrency है तो वह Ethereum (ETH) है| इसकी शुरुआत Vitalik Buterin ने की थी| यह  open-source और decentralized blockchain-based computing platform टेक्नोलॉजी पर आधारित है|

यह ओपन सोर्स होने की वजह से अधिकतर NFT(Non Fungible Token) इसी पर आधारित है| Ethereum (ETH) का खुद का एक टोकन “Ether” है| हाल ही में इसका दो हिस्सों Etherem (ETH) और Etheriem Classic (ETC) में विभाजन हुआ है|

Binance Coin(BNB):

यह Cryptocurrency को Binance exchange के द्वारा इशू की गयी है जिसका ट्रेडिंग सिंबल “BNB” है| Binance exchange अभी विश्व का सबसे बड़ा cryptocurrency exchange है|

इसकी शुरुआत 2017 में डिस्काउंट ट्रेडिंग के फीस के रूम में हुई थी| शुरुआत में यह Ethereum (ETH) Blockchain पर आधारित था लेकिन बाद में इसे “ICO” के द्वारा 2017 में पब्लिक किया गया|

Cardano(ADA):

यह cryptocurrency का माकेटकैप भी अच्छा है| उसकी रचना flexible, sustainable, and scalable blockchain platform के आधार पर की गयी है| जो की स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के लिए काफी मददगार हो सकता है| इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य गेम, क्रिप्टो टोकन, और फाइनेंस एप्लीकेशन बनाने में मददरूप होना है|

Dogecoin(DOGE):

यह सबसे चर्चित Cryptocoin में से एक है जो की peer-to-peer, open-source cryptocurrency पर आधारित है| इसे 2013 में Jackson Palmer और Billy Markus के द्वारा लांच किया गया था|

कुछ समय पहले एलन मस्क के ट्वीट के कारण यह काफी चर्चा में आया था| इस कॉइन के लोगो में Shiba Inu (a Japanese breed of dog) का चित्र है|

Tether(USDT):

मार्केट कैप के मुकाबले यह पांचवी सबसे बड़ी Cryptocurrency है| जिसे crypto exchange BitFinex के द्वारा बनाया गया है| यह USDT के सिंबल पर ट्रेड होता है| यह एक stablecoin है जिसकी प्राइस बहुत हद तक stable रहती है और इसे US Dollar के अल्टरनेटिव के लिए बनाया गया है| इसकी इसे पहली बार एक डॉलर के भाव में बेचा गया था|

XRP

यह Ripple Labs के द्वारा प्रस्तुत किया गया क्रिप्टोकरेंसी है जिसका उपयोग पेमेंट सेटलमेंट और  asset exchange में किया जाता है| इसकी शुरुआत 2012 में 80 billion tokens के साथ हुई थी| यह Bitcoin से सस्ता और फ़ास्ट है|

Polkadot(DOT):

इसकी स्थापना 2016 में हुई थी| DOT, पोलकाडॉट की मुख्य Cryptocurrency है| यह एक sharded blockchain टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो की अन्य चैन को साथ जोड़ने में मदद करता है| जिससे लेनदेन की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाया जा सके और सभी चैन ओ एक साथ जोड़ा भी जा सके|

Internet Computer(ICP):

ICP की शुरुआत DFINITY Foundation ने 2016 में हुई थी लेकिन उसकी ऑफिसियल लांचिंग मई 2021में हुई थी | ICP एक विकल्प पेश करने का प्रयास करता है जिससे developers  अधिक decentralized तरीके से अनुप्रयोगों का निर्माण, होस्ट और प्रदान कर सकें|

Bitcoin Cash(BCH):

Bitcoin का अल्टरनेट वर्जन altcoin जिसे Bitcoin Cash(BCH) के रूप में जाना जाता है| यह लांचिंग होने के साथ ही काफी प्रचलित हुआ था क्यों की इसमे ब्लाक की साइज़ अधिक होने से Bitcoin के मुकाबले ट्रांजेक्शन कम समय में हो रहे थे|

Cryptocurrency को कैसे ख़रीदे

अभी तक हमने आपसे cryptocurrency क्या है और उसके प्रकार क्या है उसकी जानकारी शेयर की है| साथ ही दस सबसे प्रचलित Cryptocurrencu के विषय में भी जानकारी दी है| यह सब पढ़ने के बाद अगर आपकी इस विषय में रूचि बढ़ी है या कही और से इस विषय में जानने के बाद आप इसमे निवेश करना चाहते है तो यहाँ हमने Cryptocurrency को कैसे ख़रीदे या Cryptocurrency में कैसे निवेश करे उस विषय में जानकारी दी है|

किसी भी स्टॉक या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने या खरीदने से पहले हमारे पास एक वैध अकाउंट और सही प्लेटफोर्म होना आवश्यक है| निवेश करने के लिए हमेशा सही और विश्वसननीय प्लेटफोर्म का उपयोग किया जाता है|

अगर आप क्रिप्टोमें इन्वेस्ट करना चाहते है तो आपको यहाँ हमने टॉप पांच प्लेटफोर्म क्र बारे में जानकारी दी है| जहा पर आप अकाउंट ओपन कर निवेश कर सकते है|

  • Coinbase.
  • Voyager
  • BlockFi
  • Uphold
  • Kraken

ऊपर दिए गए किसी भी प्लेटफोर्म में अपना अकाउंट बना कर आप Bitcoin या अन्य किसी भी क्रिप्टो में निवेश कर सकते है| Wazirx भी एक बढ़िया और अच्छा प्लेटफोर्म है |

CryptoCurrency के फायदे और नुकशान

किसी भी निवेश करने से पहले काफी रिसर्च करने की आवश्यकता होती है| ऐसे में अगर क्रिप्टोकरेंसी की बात हॉ तब यह काफी आवश्यक हो जाता है| cryptocurrency मार्केट काफी वोलेटाइल होता है| इस लिए इसमे निवेश करने से पहले उनके लाभ और गेरलाभ के बारे में जानकारी होना आवश्यक है| यहाँ निचे हमने उसके फायदे और नुकशान के बारे में जानकारी दी है|

CryptoCurrency के फायदे

  • Cryptocurrency जो की blockchain टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य करता है इस लुए यह हैक होने की और फ्रॉड की संभावाना को काफी कम कर देता है|
  • यह आसानी से और सुरक्षित रूप में लेनदेन करने में सरलता प्रदान करता है|
  • इसमे डीसेंट्रलाइज्ड तकनीक का उपयोग होने की वजह से यह काफी सुरक्षित और प्राइवेट है|
  • इससे क्रॉस बॉर्डर पेमेंट में भी सरलता रहती है|
  • लेनदेन की प्रक्रिया में एक स्वतंत्रता मिलती है|
  • यह बैंक से विपरीत 24 में कभी भी उपयोग में लिया जा सकता है और लेनदेन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है|

CryptoCurrency के नुकशान

  • इसमे किसी भी संस्था और सरकार का नियंत्रण न होने की वजह से काफी वोलेटाइल है|
  • आम लोगो को यह समजने में आसान नहीं है है इसलिए अभी यह व्यापक रूप से लागू नहीं हो सकता|
  • वोलेटाइल होने के कारण लॉन्ग टर्म में निवेश करना काफी जोखिम कारक हो सकता है|

हमें आशा है की ऊपर दी गयी Cryptocurrency in Hindi की जानकारी आपको पसंद आई होगी| यहाँ हमने cryptocurrency के सन्दर्भ में सभी महत्वपूर्ण विषयों के बारे में हिंदी में जानकारी देने का प्रयत्न किया है| अगर आपको इस विषय में और भी कोई प्रश्न है तो आप निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमने पूछ सकते है|

FAQ – Cryptocurrency in Hindi

Crypto exchanges se share market me transfer ho sakta hai kya?

नहीं, cyptocurrency और शेयर मार्केट दोनों अलग है और शेयर मार्केट का नियंत्रण सरकार करती है जब की cryptocurrency पर किसी का नियंत्रण नहीं है| यह दोनों अलग अलग होने की वजह से Crypto exchanges से share market में ट्रांसफर होना असंभव है|

Cryptocurrency trading ke liye sabse achi pustak konsi konsi hai?

वेसे क्रिप्टो के बूस्ट होने के बाद बाज़ार में कई सारी पुस्तके बहार आई है| अगर आप क्रिप्टो में निवेश करना सीखना चाहते है तो आप Cryptoassets: The Innovative Investor’s Guide to Bitcoin and Beyond, The Age of Cryptocurrency: How Bitcoin and Digital Money Are Challenging the Global Economic Order जैसी बुक का सहारा ले सकते है|

Cryptocurrency kab girti hai kab badhti hai?

कभी भी Cryptocurrency कब बढ़ेगी या कब गिरेगी यह प्रेडिक्शन करना आसान नहीं है लेकिन अगर आप इसमे निवेश करना चाहते है और आप यह जानना चाहते है की Cryptocurrency कब गिरेगी या बढ़ेगी तो आपको Technical Analysis की जानकारी होनी आवश्यक है| बहुत हद तक इसके माध्यम से सही कहा जा सकता है| बाकी उसका बढ़ना या गिरना सभी ग्लोबल मार्केट पर आधारित है|

Cryptocurrency पर कितना टैक्स सरकार को देना पड़ेगा|

अभी भारत के केंद्र सरकार के बजट 2022 में फाइनेंस मिनिस्टर ने क्रिप्टो पर 30% का टैक्स लाने की बात कही है| ऐसे में बहुत लोगो के मन में यह प्रश्न है की यह टैक्स लोस पर लगेगा की नहीं| हम आपको बता दे की लोस पर टैक्स नहीं लगेगा|

Musk Cryptocurrency की क्या संभावना है?

एलन मस्क ने काफी बार cryptocurrency के बारे में अपने विचार ट्वीटर के माध्यम से रखे थे| बहुत बार उनकी ट्वीट के कारण कॉइन के भाव में बड़ा उछल देखने को मिलता था| यह देखते हुए Musk Cryptocurrency की चर्चा हो रही थी लेकिन अभी ऐसा लग रहा है की Musk Cryptocurrency सिर्फ एक संभवना बन के ही रह जायेगी|

ऊपर दिए गए प्रश्न के अलावा और भी कोई प्रश्न आपके पास है जो आप हमँसे पूछना चाहते है तो कमेंट बॉक्स या Contact us पेज के माध्यम से संपर्क कर सकते है|

Leave a Comment