यहाँ हमने “कितना कारोबार जीएसटी पंजीकरण के लिए आवश्यक है?” पर विस्तार से जानकारी प्रदान की है| बहुत लोगो को GST के विषय में बहोत से प्रश्न है| यहाँ हमने उनमे से एक प्रश्न “कितना कारोबार जीएसटी पंजीकरण के लिए आवश्यक है?” पर जानकारी दी है|
क्या आप जानते है की कितना कारोबार या व्यापार होने पर आपको GST का पंजीकरण कराना आवश्यक है? अगर आप नहीं जानते तो आपको हमारा यह लेख अवश्य पढना चाहिए जिसमें हमने आपसे GST के विषय में एक महत्वपूर्ण प्रश्न की चर्चा की है| अगर आप यह जानना चाहते है की कितना कारोबार करने पर आपको जीएसटी पंजीकरण आवश्यक है? तो आपको यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिए|
GST का पूर्ण रूप है गुड्स एंड सर्विस टैक्स, यह एक तरह का इंडाइरेक्ट टैक्स है जो किसी भी तरह के सामन को बेचते है या, सर्विस को देते है उन पर लागू पड़ता है| इसे भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था| GST लागू होने से पहले कई तरह के टैक्स होते थे जैसे की सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी, सेंट्रल सेल्स टैक्स, सर्विस टैक्स, एडिशनल ड्यूटी, एडिशनल ड्यूटी ऑफ़ एक्साइज, परचेज टैक्स, VAT, सरचार्ज एंड सेस, एंट्री टैक्स, इत्यादि लेकिन GST लागू होने के बाद सभी टैक्स की जगह सिर्फ एक ही टैक्स लिया जाता है|
कितना कारोबार जीएसटी पंजीकरण के लिए आवश्यक है?
जीएसटी पंजीकरण के लिए कई तरह के नियमो और प्रावधानों है| हमने निचे उन सभी प्रावधानों को आपसे साँझा किया है| अगर आप इस विषय में जानना चाहते है तो निचे दिए गुए सभी आवश्यक प्रावधानों को पढ़े जिससे आप यह समज सकेगे की किन परिस्थितियो में जीएसटी पंजीकरण कराना आवश्यक है|
- टर्नओवर: अगर आप गुड्स सम्बंधित व्यवसाय कर रहे है और आपका वार्षिक टर्नओवर 40 लाख से कम है तो आपको GST की कोई आवश्यकता नहि है लेकिन कुछ स्पेशल राज्यों में यह मर्यादा 20 लाख की है|
- अगर आप सर्विस क्षेत्र में कार्य कर रहे है और आपका वार्षिक टर्नओवर 20 लाख से कम है तो आपको GST में पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है| और अगर 20 लाख से अधिक है तो आपको GST में पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए|
- अगर आप अपने माल सामन को इंटरस्टेट(एक राज्य से दुसरे राज्य में) सप्लाई करते है तो ऐसे किस्से में आपको GST में पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए|
- अगर आप कोई प्रदर्शनी या मेला लगाकर अपनी सेल करना चाहते है तो ऐसे में आपको GST अवश्य लेना पड़ेगा|
- E-commerce वेबसाइट के माध्यम से आप अपना व्यवसाय करते है तब भी GST अवश्य लेना पड़ेगा|
हमें आशा है की आपको “”कितना कारोबार जीएसटी पंजीकरण के लिए आवश्यक है?” प्रश्न पर अच्छी जानकारी मिली होगी| अगर आपको इस विषय में और भी कोई प्रश्न है तो आप हमें निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है|