Dividend Meaning in Hindi | डिविडेंड(Dividend) क्या होता है?

Dividend Meaning in Hindi: क्या आप जानते है डिविडेंड(Dividend) क्या होता है? यहाँ शेयर मार्केट के सन्दर्भ में Dividend Meaning in Hindi की जानकारी को आपसे शेयर किया गया है|

Dividend Meaning in Hindi

स्टॉक मार्केट में कई ऐसे टर्म है जिसे निवेश करने से पहले समजना चाहिए जिससे निवेश करना सरल और अधिक लाभ दे| इन सभी टर्म में डिविडेंड(Dividend) भी एक ऐसा टर्म है जिसे निवेशको को समजना काफी आवश्यक है|

स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए फंडामेंटल या टेक्निकल एनालिसिस का ज्ञान होना काफी लाभप्रद रहता है| डिविडेंड फंडामेंटल एनालिसिस का ही एक हिस्सा है| अगर आप किसी भी स्टॉक का फंडामेंटल एनालिसिस कैसे किया जाता है उसे समजना चाहते है तो यहाँ क्लीक करे|

यहाँ हमने आपसे डिविडेंड(Dividend) क्या होता है? Dividend कौन देता है?, Dividend के कितने प्रकार होते है जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी आपसे शेयर की है| अगर आपको Dividend के विषय में सभी जानकारी चाहिए तो यह लेख पूरा पढ़े|

Dividend Meaning in Hindi – डिविडेंड(Dividend) क्या होता है?

“डिविडेंड(Dividend) का हिन्दी में अर्थ “लाभांश” होता है अर्थात लाभ का अंश, या लाभ का हिस्सा|” जब भी कोई कंपनी अपने व्यवसाय में कुछ अतिरिक्त लाभ करती है तब उस लाभ को अपने शेयर धारको के बिच में “लाभांश” के रूप में बाँट देती है| यह कंपनी शुद्ध लाभ का हिस्सा होता है| जब भी कंपनी अपने सभी तरह के खर्चे और टैक्स जैसे व्यवहार को पूरा कर लेती है और बाद में जो भी मुनाफा बचता है उसे शेयर धारको के बिच में डिविडेंड(Dividend) के रूप में बाँट देती है| यह डिविडेंड(Dividend) शेयर धारको के पास शेयर की संख्या कितनी है उसके आधार दिया जाता है|

Dividend का उदहारण

हमें आशा है की आपको डिविडेंड(Dividend) के बारे में थोड़ी बहुत समज हो गयी होगी इसलिए यहाँ हम आपसे एक उदहारण पर चर्चा करते है जिससे आपको डिविडेंड(Dividend) के बारे में अच्छे से समज आये|

अगर कोई कंपनी X है, जिसके व्यक्ति A के पास 200 और व्यक्ति B के पास 150 शेयर है| कंपनी ने अपने सभी खर्च निपटाने के बाद बचे हुए मुनाफे से 7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड(Dividend) देने का फैसला किया है| ऐसे में व्यक्ति A को 200 * 7 = 1400 रुपये और व्यक्ति B को 150 * 7 = 1050 रुपये प्राप्त होगे|

डिविडेंड(Dividend) कैसे कैलकुलेट किया जाता है?

ऊपर के उदहारण को पढने के बाद आपको डिविडेंड(Dividend) क्या है ये तो अच्छे से समज आ गया होगा लेकिन क्या आपको पता है की इसे किस तरीके से कैलकुलेट किया जाता है? यहाँ हमने आपसे निचे उसके कैलकुलेशन के बारे जानकारी दी है|

डिविडेंड(Dividend) को हमेशा कंपनी की Face Value के आधार पर दिया जाता है| अगर आप नहीं जानते की Face Value क्या है तो इसे यहाँ जरूर पढ़िए|

सभी कंपनी की एक Face Value होती है| जब भी कोई कंपनी प्रतिशत में डिविडेंड(Dividend) देने का फैसला करती है तब वह इसी Face वैल्यू से काउंट किया जाता है| अगर कंपनी X की Face Value 14 है और कंपनी ने 50% डिविडेंड(Dividend) देने का निर्णय किया है ऐसे में शेयर धारको को 14 रुँपये का 50 % अर्थात 7 रूपये डिविडेंड मिलता है|

डिविडेंड के सन्दर्भ में “Dividend Yield(डिविडेंड यील्ड)” को भी समजना चाहिए| यह कंपनी के करेंट मार्केट प्राइस के आधार पर देखा जाता है| इसके बारे में अधिक यहाँ पढ़े

याद रखे: डिविडेंड को कंपनी की तत्कालीन शेयर प्राइस के साथ कुछ भी लेनादेना नहीं है| वह हमेशा Face Value पर ही आधार रखेगा|

डिविडेंड(Dividend) देने का फैसला कब किया जाता है?

हमने डिविडेंड का कैलकुलेशन क्या है उसे तो समजा लेकिन उसे देने का फैसला कोन लेता है उसे जानना भी काफी आवश्यक है|

सभी कंपनी डिविडेंड(Dividend) नहीं देती है उसमे भी ज्यादातर जो नइ कंपनी है वह डिविडेंड(Dividend) नहीं देती है| कंपनी के संचालको के पास दो रास्ते होते है ऐक यातो वह अपने लाभ को शेयर धारको के बिच में डिविडेंड(Dividend) के रूप में बाँट दे या दूसरा कोई अन्य निवेश या व्यवसाय को बढाने के लिए निवेश करे|

डिविडेंड देना या नहीं उसका फैसला कम्पनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स (Board of Directors) के द्वारा कंपनी की “Annual General Meeting (AGM)” में लिया जाता है|

ध्यान रखने वाली बात यह है की सभी कंपनी डिविडेंड का लाभ नहीं देती, कुछ ऐसी कंपनी है जो की अब अपने शेयर धारको को अपने लाभ में से कुछ अंश देने में विश्वास करती है नहीं की अन्य निवेश में|

डिविडेंड के प्रकार – Types of Dividend

डिविडेंड मुख्य दो प्रकार के होते है| जो की कुछ इस प्रकार के है ,

  • INTERIM DIVIDEND – जब भी कोई कंपनी Quarterly डिविडेंड की घोषणा करती है तो उसे INTERIM DIVIDEND कहा जाता है| यह कंपनी के क्वार्टर में हुए लाभ के आधार पर दिया जाता है|
  • FINAL DIVIDEND – जब भी कोई कंपनी फाइनेंसियल वर्ष के अंत में जो भी डिविडेंड की घोषणा करती है तो इसे FINAL DIVIDEND कहा जाता है| यह पुरे फाइनेंसियल वर्ष में कंपनी को हुए लाभ के आधार पर दिया जाता है|

Important Dates For Dividend – कुछ महत्वपूर्ण तारीख

डिविडेंड देने के सन्दर्भ में कुल चार तारीख महत्वपूर्ण है| जब भी कोई कंपनी Dividend देने का फैसला करती है तब उसे तत्कालीन रूप से नहीं दिया जाता| उसे जाहिर करने के बाद से देने के बिच में चार महत्वपूर्ण तारीख आती है| अगर आप किसी भी कंपनी के Dividend का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसके विषय में अवश्य जानकारी लेनी चाहिए| यह चार तारीख कुछ इस प्रकार से है|

  1. Dividend declaration date: यह वो तारीख है, जिस दिन कंपनी डिविडेंड देने की घोषणा करती है|
  2. Ex-Dividend date: इसे अन्य नाम Last Cum-dividend date से भी जाना जाता है| यह वो तारीख होती है जिससे पहले अगर आपने शेयर ख़रीदा तब आपको डिविडेंड मिलेगा| अगर आप इस तारीख के बाद कंपनी के शेयर को खरीदते है तो आप डिविडेंड हकदार नहीं है|
  3. Date of record: यह वो तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड बुक्स को आधार बनाकर देखती है की उसके शेयर अभी किन किन लोगो के पास है| अगर आपको डिविडेंड लेना है तो आपका नाम इस Date के पहले से ही कंपनी के रिकॉर्ड बुक में होना चाहिए| अगर इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आपका नाम नहीं है तो आप डिविडेंड पाने के हक़दार नहीं है|
  4. Date of डिविडेंड Payment. – यह वो तारीख है जब कंपनी के द्वारा डिविडेंड का पेमेंट किया जाता है| अगर आप यह जानना चाहते है की कंपनी डिविडेंड कहा देती है तो यह लेख आगे पढ़े|

डिविडेंड कैसे मिलता है?

और किसी कंपनी ने डिविडेंड देने की घोषणा की है और आप उस कंपनी के शेयर धारक है| आप एक शेयर धारक होने के नाते आपके शेयर “Ex-Dividend date” से पहले ख़रीदे हुए होने चाहिए| तब आप इसके हकदार बनते है| यह डिविडेंड आप जिस भी बैंक अकाउंट के माध्यम से Demat Account ओपन करते है उसमे सीधा आएगा|

  • अपने Demat Account खोलने से पहले इन बातो का अवश्य ध्यान रखे|

भारतीय स्टोक मार्केट की पांच सबसे बढ़िया डिविडेंड देने वाली कंपनी

अगर आप डिविडेंड से अपनि दूसरी आय को बनाना चाहते है तो आपको सही कंपनी में निवेश करना चाहिए| यहाँ निचे हमने आपसे पांच ऐसी कंपनी की जानकारी दे रहे है जो की पिछले साल सबसे अच्छा dividend दिया है| डिविडेंड देखने के लिए पेआउट और डिविडेंड यील्ड को देखना चाहिए|

CompanyDividend YieldPayout
Hinduja Global10.7324.85
REC Ltd10.2929.96
IOCL10.0350.92
Power Fin.Corpn.9.5122.47
PTC India9.4349.48

Dividend के फायदे

अगर आप डिविडेंड से इनकम करना चाहते है लेकिन अभी भी विचार कर रहे है तो यहाँ हमने आपके मोटिवेशन के लिए Dividend के फायदे के बारे में जानकारी दी है| अगर आप डिविडेंड के लिए किसी स्टॉक में निवेश करना सोच रहे है तो पहले यह Dividend के फायदे अवश्य पढ़े जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढेगा|

  • Tax Free Income: आपको किसी भी स्टॉक के डिविडेंड से किसी भी प्रकार की आय होती है तो उसे टैक्स फ्री मणि जायेगी जिससे आपको आपकी आय पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा|
  • Passive Income: यह पैसिव इनकों के रूप में बढ़िया काम कर सकता है|
  • Increase Profit: यह आपके निवेश में प्रॉफिट को बढाता है|
  • डिविडेंड देने वाले स्टॉक में निवेश करना आपके रिस्क को कम करता है साथ ही आपके पोर्टफोलियो को बैलेंस बनाने में मदद करता है|
  • Inflation Hedge: यह आपको महंगाई(Inflation) के समय काफी मदरूप होता है|

Dividend के बारे में कुछ जानने की बाते

यहाँ कुछ डिविडेंड सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे शेयर की है, अगर आप डिविडेंड में निवेश करना चाहते है तो इसे अवश्य ध्यान में ले,

  • किसी भी कंपनी डिविडेंड देने के लिए बाध्य नहीं है, अगर कंपनी ने लाभ अच्छा अर्जित किया है और सभी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर की सहमति है तब डिविडेंड दिया जाता है|
  • पिछले कुछ वर्षो से कंपनी नियमित रूप से डिविडेंड दे रही है तो उसका अर्थ यह है की यह कंपनी अच्छा मुनाफा कमा रही है और कंपनी फाइनेंसियल रूप में काफी मजबूत है|
  • डिविडेंड को जब भी कंपनी अपनी आय में से टैक्स का पेमेंट करती है और बाद में जो भी लाभ बचता है उस पर देती है|
  • अगर किसी वर्ष कंपनी को नुकशान हुआ हो तब भी कंपनी अपनी रिज़र्व काश रे डिविडेंड दे सकती है|

FAQ – Dividend Meaning in Hindi

यहाँ निचे हमने डिविडेंड(Dividend Meaning in Hindi) के सन्दर्भ में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए है| यहाँ दोए गए प्रश्नों के अलावा आपके पास और भी कोई प्रश्न है जिसका आप प्रत्युतर जानना चाहते है तो आप निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है|

सबसे ज्यादा डिविडेंड कौन सी कंपनी देती है?

हर साल कई सारी कंपनी डिविडेंड को देती है लेकिन कुछ ऐसी कंपनी है जो सबसे अधिक डिविडेंड देती है जैसे की हिंदुजा ग्लोबल, IOCL, REC लिमिटेड, Power Fin.Corpn. इत्यादि|

अगर कंपनी द्वारा दिया गया डिविडेंड बैंक खाते में नहीं पहुंचा तो उसे खाते में कैसे प्राप्त करें?

सभी मान्य शेयर धारको को सही समय अपर डिविडेंड योग्य बैंक खाते में महुच ही जाता है, लेकिन अगर किसी कारण वश इसमे देरी हो रही है तो आप बैंक से संपर्क कर सकते है| जिससे आपको इस विषय में सही जानकारी प्राप्त होगी की किस कारण से डिविडेंड अभी तक बैंक खाते में नहीं आया है|

कंपनी डिविडेंड कब देती है?

जब भी कोई कंपनी वार्षिक रूप से या क्वार्टर में अच्छा मुनाफा करती है तब अपने लाभ में से टैक्स की रकम को बाद करने के बाद जो भी लाभ बचाता है उसमे से डिविडेंड देने की घोषणा करती है| कंपनी कुछ लाभ को रिज़र्व के रूप में भी रखती है जो की कभी भी उपयोग में ले सकती है|

Leave a Comment